{"_id":"5bd5f078bdec226983027150","slug":"154074734611-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वार्डों में साफ सफाई के लिए होगी प्रतिस्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वार्डों में साफ सफाई के लिए होगी प्रतिस्पर्धा
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वार्डों में साफ सफाई के लिए होगी प्रतिस्पर्धा
बुलंदशहर। साफ सफाई को बढ़ावा देने के लिए अब वार्ड स्तर पर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। जिले की सभी नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के कुल 335 वार्डों में से सर्वोच्च वार्ड को 23 दिसंबर को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जबकि प्रदेश स्तर पर स्थान पाने वाले वार्डों के सभासदों को 25 दिसंबर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
शहरों को साफ सुथरा रखने के लिए अब प्रदेश सरकार स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का आयोजन कराएगी। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक होने वाली प्रतिस्पर्धा के लिए वार्डों का कुल दो हजार नंबर का टेस्ट होगा। जिला और प्रदेश में स्थान पाने वाले वार्डों के सभासदों को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले भाग में स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य से कराए गए कार्यों का मूल्यांकन, दूसरे भाग में कुल कराए गए कार्यों का मूल्यांकन जबकि तीसरे भाग में शहर के अस्पताल, होटल स्कूल, वेलफेयर एसोसिएशन में स्वच्छता के मूल्यांकन को रखा जाएगा। जिला स्तर पर 23 दिसंबर को टॉप थ्री वार्डों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रदेश स्तर पर 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि शासन ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के तहत प्रतिस्पर्धा की तैयारी की जा रही है।