{"_id":"5b8d821542c792463b3b7152","slug":"153600051918-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले चोक होने पर मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन-नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले चोक होने पर मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन-नारेबाजी
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले चोक होने पर मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर। नालों की सफाई न होने का खामियाजा नगर की जनता को उठाना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या बन जाती है। वहीं सोमवार को हुई बारिश से स्याना रोड स्थित सीताराम मंदिर वाली गली में पानी भर गया। जिस पर लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।
सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। इस दौरान दिनभर में कई बार रुक-रुककर बरसात भी हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। शासन की ओर से नगर पालिका को निर्देश जारी किए गए थे कि बरसात से पूर्व नाली व नालों की सफाई करा ली जाए, लेकिन, नगर पालिका नालों की सफाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया में व्यस्त रही। टेंडर होने से पहले ही बरसात शुरू हो गई और नालों की पूरी तरह से सफाई नहीं हो सकी। इसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार सुबह को हुई बारिश से नगर की स्याना रोड स्थित सीताराम मंदिर वाली गली में भी जलभराव हो गया, जिससे मोहल्लेवासियों को काफी समस्या हो रही है। लोगों ने इस दौरान नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नालों की सफाई की मांग की है। इस दौरान हरिया, मुस्तकीम, सोनू, जीतू, तेजवीर, अनिल, विनोद, हरेंद्र आदि शामिल रहे।