फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जन्माष्टमी पर भी शहर में लगे रहे गंदगी के ढेर

जन्माष्टमी पर भी शहर में लगे रहे गंदगी के ढेर

Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर भी शहर में लगे रहे गंदगी के ढेर
जन्माष्टमी पर भी शहर में लगे रहे गंदगी के ढेर
विज्ञापन


बुलंदशहर। जन्माष्टमी के मौके पर शहर की सफाई न होने और बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के चलते मंदिरों के आसपास भी कीचड़ हो गई, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिरों पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार पर शहर की पर्याप्त सफाई न होने से लोगों में पालिका के खिलाफ रोष व्याप्त है।
सोमवार को जिलेभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। त्योहार के अवसर पर नगर में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने का पालिका का दावा भी फुस्स हो गया। कचहरी रोड पर एसएसपी के दफतर के सामने, मोतीबाग, अनूपशहर रोड, स्याना रोड पर कूड़े के ढेर दिखाई दिए। वहीं, त्योहार के मौके पर आई झमाझम बारिश ने त्योहार के रंग में खलल डाल दिया। झमाझम बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ पैदा हो गई। मंदिरों के आसपास बारिश के चलते हुई कीचड़ से श्रद्धालु काफी परेशान रहे। हालांकि बड़ी संख्या में श्रद्घालु बारिश से पूर्व मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर चुके थे, लेकिन दोपहर के समय व बारिश के बीच या बाद में पूजा के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


इन इलाकों में भरा पानी
- शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हल्की बारिश के बाद ही शास्त्री नगर, राधानगर, इस्लामाबाद, सरायघासी समेत विभिन्न इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर भरने से नालों की गंदगी सड़कों पर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी मना रहे थे अफसर-कर्मचारी
- शासन द्वारा अवकाश घोषित करने के बाद नगर पालिका के अफसर व कर्मचारी छुट्टियां मना रहे थे। जब कर्मचारी घरों में चैन की नींद ले रहे थे, उस समय शहर के लोग गंदगी से जूझते हुए पालिका को कोस रहे थे। बारिश के बाद कूडे़ के ढेर से उठती बदबू से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोट
सुबह के समय शहर में सफाई कराई गई थी। दोपहर के समय बारिश होने से पूरी व्यवस्था बिगड़ी थी। बारिश से पूर्व मंदिरों के आस पास चूना भी लगाया गया था।
- एके सिंह, ईओ, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed