{"_id":"5b8c2a3d42c792401c54d8f5","slug":"153591249655-26-20-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.26 करोड़ की लागत से बनेगा मामन रोड, 20 गांव के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.26 करोड़ की लागत से बनेगा मामन रोड, 20 गांव के लोगों को मिलेगी राहत
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
5.26 करोड़ की लागत से बनेगा मामन रोड
बुलंदशहर। मामन चौकी से ठंडी प्याऊ तक जाने वाले सड़क निर्माण का समय आखिर आ ही गया। शासन ने सड़क के चौड़ीकरण व निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है। इस सड़क के निर्माण होने से 20 गांवों के लोगों को राहत मिलने के साथ ही बदायूं, गढ़ की ओर से खुर्जा व अलीगढ़ जाने वाले वाहनों को भी नया बाईपास मिल सकेगा।
नगर के मामन चौकी से ठंडी प्याऊ तक की सड़क की हालत काफी जर्जर है। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई कम होने के चलते भारी वाहनों को यहां से नहीं निकाला जाता था। जर्जर सड़क निर्माण के लिए समय-समय पर ग्रामीणों ने शासन व अफसरों को पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत दिनों नीमखेड़ा निवासी रविंद्र जाटव ने उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजा था कि यदि सड़क निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद शासन में हलचल मच गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के लिए आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव संजय कुमार उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को आदेश जारी करते हुए 5 करोड़ 26 लाख 87 हजार की धनराशि जारी कर दी है।
सात मीटर चौड़ी होगी सड़क
मामन चौकी से ठंडी प्याऊ नेशनल हाइवे-91 की दूरी कुल सात किमी है। इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर होने के चलते वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब शासन ने इस सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर 7 मीटर करने के निर्देश दिए हैं। इससे भारी वाहनों को भी उक्त सड़क से गुजारा जा सकेगा।
विज्ञापन
19 को खुलेगी टेक्निकल बिट
सात किमी लंबे मार्ग के लिए शासन ने 5.26 करोड़ की धनराशि जारी की है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग खुर्जा खंड के अफसरों ने टेंडर भी निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि 19 मई को टेंडर की टेक्निकल बिट खोली जाएगी।
कोट-
शासन के आदेश मिल चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 19 को टेक्निकल बिट खोलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक साल में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग