फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आधे शहर के लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात

आधे शहर के लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात

Sun, 02 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
आधे शहर के लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात
आधे शहर के लोगों को मिलेगी बिजली कटौती से निजात
विज्ञापन

बुलंदशहर।
आधे शहर के लोगों को जल्द ही बिजली संकट से निजात मिलने वाली है। आईपीडीएस योजना के तहत करीब दस करोड़ की लागत से लाइनों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इससे आंधी व बारिश के समय में लाइनों के ब्रेक डाउन होने की समस्या से निजात मिलेगी।
आंधी व बारिश के मौसम में आधे शहर में बिजली सप्लाई की किल्लत खड़ी हो जाती है। धरपा स्थित ट्रांसमिशन केन्द्र से मामन रोड स्थित बागों से आ रही 33 केवीए की लाइन पर अक्सर पेड़ों के टूटकर गिरने से लाइनें ब्रेक डाउन हो जाती हैं। इससे हाइडिल कालोनी, टांडा, अनूपशहर अड्डा समेत अन्य बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बाधित हो जाती है। रात के समय में लाइनों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अब शासन ने लोगों को राहत दिलाने के लिए पहल की है। आईपीडीएस (इंटीग्रेटिड पावर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत करीब दस करोड़ की लागत से धरपा बिजलीघर से हाइडिल कालोनी बिजलीघर के लिए स्वतंत्र 33 केवीए लाइन अंडर ग्राउंड बिछाई जा रही है। बिजलीघर के लिए स्वतंत्र लाइन बिछाने के बाद नीमखेड़ा बिजलीघर, अनूपशहर अड्डा बिजलीघर की लाइनें स्वतंत्र हो जाएंगी। जिससे इन लाइनों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा और फाल्ट या ब्रेकडाउन की समस्याएं कम होंगी।
विज्ञापन

अक्सर रात भर गुल हो जाती है बिजली
रात के समय में बारिश व आंधी के चलते अक्सर आधे शहर की बिजली रात भर गुल रहती है। गत दिनों आई आंधी और बारिश में लगातार 32 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल के अंत तक पूरा हो जाएगा कार्य
नई लाइन बिछाने का कार्य इन दिनों तेज गति से चल रहा है। अफसरों के अनुसार साल के अंत तक लोगों को नई लाइन से बिजली सप्लाई दी जा सकेगी। इससे आने वाले वर्षों में लोगों को बिजली के संकट से निजात मिलेगी साथ ही लाइनों की मरम्मत में बिजली विभाग का खर्च भी कम होगा।
लोगों को हो रही है असुविधा
अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। सड़क के किनारे मशीनों द्वारा कार्य करने के चलते लोगों को ट्रेफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हाल के दिनों में डीएवी तिराहे से लेकर हाइडिल कालोनी तक विभिन्न स्थानों पर गड्ढे खुदे पड़े हैं। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कोट-
आईपीडीएस योजना के तहत 33 केवीए लाइन अंडरग्राउंड बिछाई जा रही है। जल्द ही लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर और निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी। - आरपीएस तौमर, चीफ इंजीनियर, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed