{"_id":"5b8c2a2d42c79246730f6406","slug":"15359124808-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव के बाद बढ़ी जिपं की सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव के बाद बढ़ी जिपं की सरगर्मी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वास प्रस्ताव के बाद बढ़ी जिपं की सरगर्मी
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से अब सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे को झुकाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं रविवार को वर्तमान अध्यक्ष के समर्थक केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा से मिले।
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के खिलाफ महेन्द्र भैया के नेतृत्व में 33 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र को दिया था। मौके पर हालांकि 33 सदस्य मौजूद थे, लेकिन शपथ पत्र 38 सदस्यों के दिए गए थे। पांच वर्ष में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव आने से जिला पंचायत का माहौल गरमाया हुआ है। एडीएम प्रशासन ने डीएम के आने पर जांच के लिए तारीख देने की बात कही थी। रविवार को सिकंदराबाद में भाजपा कार्यालय के शुभारंभ के लिए पहुंचे केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा से वर्तमान अध्यक्ष के समर्थकों ने मुलाकात की। समर्थक हरीश चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं हैं। इसके बाद भी उन्हें हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समर्थकों ने केन्द्रीय मंत्री से अध्यक्ष को बनाए रखने की मांग की है। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने जो आदेश दिया है उसका पालन कर रहे है। आगे भी पार्टी का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।