फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में आईपीपी बैंक का हुआ शुभारंभ

जिले में आईपीपी बैंक का हुआ शुभारंभ

Sat, 01 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिले में आईपीपी बैंक का हुआ शुभारंभ
जिले में आईपीपी बैंक का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से भारतीय डाक विभाग में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपी) बैंकिंग व्यवस्था का शुभारंभ किया। नगर के प्रधान डाकघर का सांसद डॉ. भोला सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर और अन्य चार एक्सेस प्वाइंट का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

जिले में पांच डाकघरों में पहली बार आईपीपी नामक नई बैंकिं ग व्यवस्था की शुरुआत शनिवार को हो गई। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की 650 शाखाओं व 3250 एक्सेस प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधान डाकघर पर उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। प्रधान डाकघर में मुख्य शाखा का उद्घाटन सांसद डॉ. भोला सिंह, सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया। सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही द्वारा शुभारंभ के दौरान एक डाकिया द्वारा नगर निवासी एडवोकेट अनुराग तिवारी का खाता खुलवाकर दिखवाया गया। साथ ही उन्होंने एटीएम भी प्राप्त किया। डाक अधीक्षक केएस यादव ने बताया कि चार एक्सेंस प्वाइंट में राजकीय कृषि विद्यालय उपडाकघर का नोडल अधिकारी जेआर मीना, नैथला-हसनपुर स्थित उपडाकघर का नोडल अधिकारी प्रकाश चंद, धमरावली स्थित, डाकघर का नोडल अधिकारी जितेंद्र शर्मा और सिखैड़ा स्थित डाकघर का नोडल अधिकारी श्यौराज गिरी द्वारा किया गया। बताया कि साधन के अभाव में बैंकों तक नहीं जाने वालों को अब घर बैठे ही बीमा से लेकर बैंकिंग की हर सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए किसी कागज की नहीं बल्कि अंगूठा लगाकर खाता खोला जाएगा। इस दौरान सहायक अधीक्षक कौशल सिंह ने भी अपने विचार रखे। शुभारंभ के दौरान केंद्रीय अधिकारी, जिला प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय डाक विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पोस्ट मास्टर आरके गौड़, वरिष्ठ प्रबंधक अजेंद्र कुमार, जन परिवाद निरीक्षक कुलदीप सिंह, और जनसंपर्क निरीक्षक सत्यवीर सिंह, ज्ञानेन्द्र चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed