फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रांसफर हुए लिपिक को दोबारा बुलाने की मांग

ट्रांसफर हुए लिपिक को दोबारा बुलाने की मांग

Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर हुए लिपिक को दोबारा बुलाने की मांग
ट्रांसफर हुए लिपिक को दोबारा बुलाने की मांग
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में ट्रांसफर हुए लिपिक रिलीव होने के बाद भी अपनी कुर्सी छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीएमओ ने अस्पताल के दो लिपिकों को कार्यालय से अटैच करने का 20 दिन पूर्व आदेश जारी किया था। चहेते लिपिक की दोबारा तैनाती देने के लिए महिला सीएमएस ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निदेशक को पत्र भेजकर मांग की है।

जिला महिला अस्पताल के दो लिपिक बाबूओं का अप्रैल 2017 में प्रोन्नति होने के बाद शासन ने सीएमओ कार्यालय से अटैच कर दिया था। अस्पताल में किसी लिपिक का समायोजन न होने पर दोनों लिपिकों को रिलीव नहीं किया गया। जून 2018 में शासन ने जिला अस्पताल से एक लिपिक का समायोजन कर महिला अस्पताल स्थानांतरण कर दिया था। जानकारी के अनुसार नए लिपिक द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी दोनो लिपिकों को सीएमओ कार्यालय से अटैच करने के लिए पुन: आदेश दिए गए। इसके बावजूद भी एक लिपिक रिलीव होने के बाद पुन: अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए विभागीय अधिकारियों के पास दौड़भाग में जुटा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर महिला अस्पताल की सीएमएस ने काम का अधिक भार दिखाकर चहेते लिपिक को समायोजित करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निदेशक को पत्र भेजकर मांग की है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि महिला अस्पताल के दो लिपिकों का शासन स्तर से कार्यालय के लिए स्थानांतरण हुआ था। अस्पताल के एक लिपिक द्वारा रिलीव होने के 20 दिन बाद भी अभी तक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed