फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रक्षाबंधन: ये बंधन तो प्यार का बंधन है

रक्षाबंधन: ये बंधन तो प्यार का बंधन है

Mon, 27 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन: ये बंधन तो प्यार का बंधन है
रक्षाबंधन: बहन ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर / शिकारपुर / जहांगीराबाद / बुगरासी / बीबीनगर। जनपद में रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। वहीं भाइयों ने रक्षासूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही उन्हें गिफ्ट आदि भेंट किए।

जनपद में रविवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली का तिलक लगा और मिठाई खिलाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांध रक्षा का संकल्प लिया। इसके बदले में भाइयों ने रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। राखी बांधने के लिए सुबह से लेकर शाम तक भाइयों के घर पर बहनों का आना-जाना लगा रहा। वहीं, दूसरी ओर त्योहार पर खरीददारी को लेकर नगर के बाजार गुलजार रहे। बहनों ने राखियों और मिठायों की जमकर खरीददारी की। जहांगीराबाद क्षेत्र में बहनों ने भाइयों की कलाई में रेशमी धागा बांधकर जहां उनकी दीर्घायु की कामना की और रक्षा का वचन लिया। खुर्जा में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भगवान से उनकी सलामती और उन्नति की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। इसी तरह जिले के सिकंदराबाद, औरंगाबाद, ककोड़, चोला, अहार, शिकारपुर, अनूपशहर, डिबाई, दानपुर, छतारी, पहासू, स्याना, बीबीनगर, बुगरासी, नरसेना, गुलावठी, खानपुर, छतारी, अहमदगढ़, नरौरा और ऊंचागांव आदि क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्यौहार श्रद्धा से मनाया गया। कुल मिलाकर हर जगह रक्षाबंधन सादगी के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed