{"_id":"5b5e01184f1c1b3b5a8b7b18","slug":"1532887314513-26-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.26 करोड़ की लागत से बनेंगे शमशान घाट व शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.26 करोड़ की लागत से बनेंगे शमशान घाट व शौचालय
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13.26 करोड़ की लागत से बनेंगे शमशान घाट, शौचालय
- नरौरा में नमामि गंगे योजना के तहत किया जाएगा निर्माण
- शासन ने नरौरा के चार घाटों के लिए जारी किए आदेश
- आधुनिक शव दाह गृह और शौचालय बनने से लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/डिबाई। शासन ने डिबाई तहसील के चार गंगा घाटों पर आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है। करीब 13.26 करोड़ की लागत से इन घाटों पर सफाई व्यवस्था, घाटों पर आधुनिक शमशान घाट, शौचालयों आदि का निर्माण कराया जाएगा। इससे न केवल गंगा निर्मल होगी, बल्कि आस पास के लोगों को भी गंदगी व अव्यवस्थाओं से निजात मिलेगी।
नमामि गंगे योजना के तहत डिबाई तहसील स्थित गंगा घाटों पर स्वच्छता के लिए आधुनिक शवदाह गृह, आधुनिक घाट, लोगों के लिए शौचालयों की व्यवस्था के लिए अफसरों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव पर अब शासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। बताया जा रहा है कि आधुनिक शवदाह गृह, शौचालयों के लिए 6300 वर्ग मीटर भूमि ग्राम समाज की प्रयोग की जाएगी। बनाए जाने वाले आधुनिक शवदाह गृह में एक साथ दो शवों के अंतिम संस्कार की सुविधा मिलेगी। साथ ही शवदाह गृह में लकड़ी रखने के लिए एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा आगंतुकों के लिए एक प्रार्थना स्थल बनाया जाएगा। जिसमें पांच सौ से अधिक लोगों की व्यवस्था रहेगी। लोगों को पीने के शुद्घ पानी की भी व्यवस्था होगी। साथ ही लोगों के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी उक्त परिसर में ही की जाएगी। परिसर में लाइटें लगाने के साथ हरियाली के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा राजघाट तक जाने वाले रास्ते पर लाइटें लगाई जाएंगी।
तीन घाटों के लिए अभी जमीन की तलाश
नरवरघाट, गांधीघाट, कर्णवास बांगर घाट को आधुनिक बनाने, शौचालय, शवदाह गृह, हॉल, पार्किंग के लिए अभी तक संबंधित ग्राम प्रधान द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। उक्त तीनों घाटों पर भी नमामि गंगे योजना के तहत लोगों को विभिन्न सुविधाएं देने के लिए 6300-6300 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के अफसरों ने किया निरीक्षण
ग्राम प्रधान लता देवी ने बताया कि घाटों को आधुनिक बनाने के लिए कार्यदायी संस्था ईईएसएल के अफसरों ने शनिवार की शाम राजघाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया कि टीम के अफसरों ने जल्द ही कार्य शुरू करने की बात कही है। सर्दी बारिश में लोगों को राहत मिलेगी।
घाट का नाम धनराशि
राजघाट 289.87 लाख
नरवरघाट 293.44 लाख
गांधीघाट 330.41 लाख
कर्णवास बांगर 413.13 लाख
कोट-
शासन के निर्देश पर काम शुरू कराया जाएगा। गंगा घाटों पर कार्य होने से गंगा निर्मल होगी साथ ही आधुनिक सुविधाएं मिलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। - अरविंद मिश्र, एडीएम प्रशासन