फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   यूजी की शेष सीटों पर प्रवेश के लिए अब 17 तक फिर होंगे रजिस्ट्रेशन

यूजी की शेष सीटों पर प्रवेश के लिए अब 17 तक फिर होंगे रजिस्ट्रेशन

Fri, 13 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
यूजी की शेष सीटों पर प्रवेश के लिए अब 17 तक फिर होंगे रजिस्ट्रेशन
यूजी की शेष सीटों पर प्रवेश के लिए 17 तक फिर होंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

- विवि के नए आदेश मिलने पर कॉलेजों ने नहीं बनाई दूसरी री-ओपन मेरिट
- प्रवेश के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं की कॉलेज बनाएंगे ओपन मेरिट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नए आदेश मिलने पर कॉलेजों ने यूजी कक्षाओं की शेष सीटों पर प्रवेश के लिए शुक्रवार को दूसरी री ओपन मेरिट नहीं बनाई। अब प्रवेश के लिए 17 जुलाई तक फिर रजिस्ट्र्रेशन होंगे। इसके बाद कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करेंगे। रजिस्ट्र्रेशन के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल खुल गया है।
यूजी की कक्षाओं में प्रवेश के लिए विवि की ओर से दो मेरिट जारी की गई हैं। इसके बाद कॉलेजों को शेष सीटों पर ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश के लिए आदेश दिए गए। कॉलेजों ने भी दो ओपन मेरिट बनाई, लेकिन इसके बाद भी सीटें नहीं भर पाईं। इसके साथ ही विवि ने एक बार फिर री-ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश के आदेश दिए। पहली री ओपन मेरिट के प्रवेश बृहस्पतिवार को संपन्न हो गए थे। इसके बाद शुक्रवार को दूसरी री-ओपन मेरिट जारी की जानी थी, लेकिन विवि की ओर से नए आदेश मिलने पर यह मेरिट नहीं बनाई गई। अब विवि ने आदेश जारी किया है कि शेष सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद मेरिट जारी होगी और प्रवेश किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए शुक्रवार को विवि का पोर्टल खुल गया है और प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन भी करवाने शुरू कर दिए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि विवि ने आदेश जारी किया है कि अब शेष सीटों पर प्रवेश के लिए 17 जुलाई तक दोबारा रजिस्ट्रेशन होंगे और उसके बाद मेरिट जारी कर प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज पहुंचे छात्र लौटे मायूस
दूसरी री ओपन मेरिट जारी होने और उसमें नाम शामिल होने की आस लेकर छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में कॉलेज पहुंचे। जब उन्हें विवि के नए आदेश का पता चला तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। यह अलग बात रही कि उन्होंने विवि का पोर्टल खुलने पर दोबारा रजिस्ट्र्रेशन करवाया और उन्हें अब प्रवेश के लिए मेरिट जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरी शंकर में 16 जुलाई से होंगी कक्षाएं
बुलंदशहर। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए और बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी। प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश पूरे हो चुके हैं। इसलिए कॉलेज प्रबंधन ने 16 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। कक्षा शुरू होने से पहले कॉलेज में ओरियंटेशन प्रोग्राम होगा। यह प्रोग्राम बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए किया जाएगा।


प्रयोगात्मक परीक्षा की डेट जारी
बुलंदशहर। आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में बीसीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा की डेट जारी हो गई है। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. टीएन मिश्रा ने बताया कि 16 जुलाई को बीसीए-206 के सभी रेगुलर, बैक और एक्स छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा होगी। जबकि मौखिक परीक्षा 19 जुलाई को होगी। इसी तरह बीसीए-405 के रेगुलर, बैक और एक्स छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा 17 जुलाई और मौखिक परीक्षा 18 जुलाई को होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज में सुबह 9.30 बजे आई कार्ड, विवि का परीक्षा प्रवेश पत्र और अपनी फाइल साथ लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed