{"_id":"5b48e8664f1c1b35748b46a5","slug":"153150474013-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग नहर कटने से किसानों की फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंग नहर कटने से किसानों की फसल हुई जलमग्न
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग नहर कटने से किसानों की फसलें हुई जलमग्न
औरंगाबाद। लखावटी मध्य गंग नहर गांव जनौरा झाल पुल के निकट मध्य गंग नहर के कट जाने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। सूचना पर नहर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन क ी मदद से तीन घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद नहर के कटान को रोका।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे लखावटी मध्य गंग नहर गांव जनौरा झाल पुल से कुछ ही दूरी पर नहर में कटान हो जाने से किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर विभाग को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही नहर विभाग में हड़कंप मच गया। नहर विभाग के जेई प्रमोद त्यागी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन मंगवाई । कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से नहर के कटाव को रोकने के लिये करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत की। जेई प्रमोद त्यागी ने बताया कि किसान महेन्द्र लोधी के खेत के बराबर में नहर में कुलाबा लगा था। उसी कुलाबे के पास से कटान हो गया। जिसे जेसीबी मशीन की मदद से रोक दिया गया है।
फोटो कैप्शन - गांव जनौरा झाल पुल के पास मध्य गंग नहर कटान
2- नहर कटान के बाद जलमग्न हुई पड़ी धान की फसल
..............................................