फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   झमाझम बरसे बदरा, लहलहाईं फसलें

झमाझम बरसे बदरा, लहलहाईं फसलें

Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बरसे बदरा, लहलहाईं फसलें
झमाझम बरसे बदरा, लहलहाईं फसलें
विज्ञापन

- मानसून की पहली अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कई दिन से लुकाछिपी कर रहे बादल शुक्रवार को जमकर बरसे। मानसून की पहली अच्छी बारिश से एक ओर फसलों को नया जीवन मिला, वहीं दूसरी ओर आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। लहलहाली फसलें देख किसानों के चेहरे खिल गए।
पिछले कुछ दिनों से बादल और धूप का सिलसिला जारी है। इससे उमस भी अपना रंग दिखा रही थी। कभी-कभार जहां-तहां बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। बारिश न होने से फसलें सूखने लगीं और उमस ने सभी को बेहाल कर दिया। शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह बादल छा गए। दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से सभी ने राहत की सांस ली। बुलंदशहर नगर सहित अन्य जगहों पर भी जमकर बारिश हुई। बरसात में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। फसलों की अच्छी सिंचाई होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद पारा लुढ़का और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन



पहली बारिश ने खोली पालिका के नाला सफाई की पोल
- जलभराव होने के बाद पालिका को आई सुध
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। पहली बारिश ने ही नगर पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। कई कालोनियों व मुख्य सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बुलंदशहर नगर पालिका में बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक के बाद नाला सफाई के लिए टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून माह में हुई बोर्ड बैठक में 51,94,543 रुपये का प्रस्ताव शहर के 11 मुख्य नालों की सफाई के लिए पास हुआ था। इसमें पालिका को बारिश से पहले सफाई करवानी थी। शुक्रवार को हुई बारिश ने पालिका के नाले सफाई के दावे को पूरी तरह से धो दिया। बारिश से पहले डीएम और एडीएम ने भी ईओ को सफाई के आदेश दिए थे। आदेशों के बाद भी अफसरों ने नाला सफाई के लिए महज खानापूरी ही की। इससे बीसा, कालोनी कालाआम चौराहा, साठा, देवीपुरा समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जहांगीराबाद नगर पालिका में अब तक नाला सफाई के लिए प्रस्ताव ही नहीं रखा गया। बताया जा रहा है कि इसी माह होने वाली बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद टेंडर निकाला जाएगा। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि नाला सफाई के टेंडर के सापेक्ष किए गए कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा।


कोट
बरसात से पहले पालिका ने नाला सफाई का कार्य कराया था। जो नाले अटे पड़े हैं, उन्हें भी साफ करा दिया जाएगा। - एके सिंह, ईओ नगर पालिका

फिर सड़कों पर भरा बारिश का पानी
सिकंदराबाद। नालों की सफाई नहीं होने से शुक्रवार को फिर नगरवासियों को जलभराव के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश से नगर में कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। 15 मई 2018 को पालिका सभागार में आयोजित पालिका की बोर्ड बैठक में नालों की सफाई का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके लिए 20 लाख से अधिक की धनराशि को स्वीकृति दी गई थी। मगर प्रस्ताव पास होने के दो माह बाद भी नालों की सफाई नहीं की गई। नालों की सफाई नहीं होने से बारिश के साथ नगर के कई मोहल्ले, मार्गों पर पानी भर जाता है। कई स्थानों पर तो पानी लोगों के घरों, दुकानों में घुस गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार दोपहर आई बारिश से भी नगर के कई मोहल्लों, मार्गों पर पानी भर गया। लोगों को आने जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। पालिका चेयर पर्सन बब्बो प्रवीन का कहना है कि ईओ, जेई का स्थानांतरण होने के कारण नाला सफाई का टेंडर नहीं हो सका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed