{"_id":"5b3d07294f1c1b97468b4974","slug":"153072618413-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश का आज आखिरी दिन
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश का आखिरी दिन आज
- कॉलेजों ने ओपन मेरिट जारी कर शुरू किए हैं प्रवेश
- जिले के कॉलेजों को सीट भरने की बनी संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में ओपन मेरिट से जिले के कॉलेजों में दूसरे दिन बुधवार को भी प्रवेश जारी रहे। इस दौरान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की प्रवेश के लिए लाइन लगी रही। कॉलेजों द्वारा बनाई गई ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश आज होंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की। इसके बाद कॉलेजों में काफी सीटों पर प्रवेश कम होने के बाद विवि ने कॉलेजों को स्वयं ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करने के आदेश दिए। इस आदेश पर कॉलेजों ने सोमवार को पहले जारी हुई दो मेरिट में शामिल न होने वाले उन छात्र-छात्राओं से आवेदन प्राप्त किए, जिन्होंने प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाया था। इसके बाद मंगलवार को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश शुरू कर दिए थे। प्रवेश की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही और इस दौरान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने मेरिट में नाम देखकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करवाया। विवि के आदेश पर प्रवेश पांच जुलाई तक होंगे। इसलिए कॉलेजों ने ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं ने आह्वान किया है कि वह बृहस्पतिवार को अपना प्रवेश सुनिश्चित करवा लें। उधर, डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल का कहना है कि अभी विवि की ओर से पांच जुलाई तक ही ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश करने के आदेश दिए हैं। इससे अब कॉलेजों को सीट भरने की संभावना बन गई है। इसके बाद विवि की ओर से जो भी आदेश जारी होगा, उसका पालन किया जाएगा।