फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राशि लेकर नहीं बनवाया शौचालय, तो होगी रिकवरी

राशि लेकर नहीं बनवाया शौचालय, तो होगी रिकवरी

Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
राशि लेकर नहीं बनवाया शौचालय, तो होगी रिकवरी
राशि लेकर नहीं बनवाया शौचालय तो होगी रिकवरी
विज्ञापन

- प्रशासन को मिल रही राशि लेकर शौचालय न बनवाने की शिकायत
- सीडीओ ने लिया कड़ा संज्ञान, दिए रिकवरी के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदाशहर। यदि राशि लेकर शौचालय नहीं बनवाया है तो अब पात्र से रिकवरी होगी। राशि लेकर शौचालय न बनवाने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने यह निर्देश जारी किए हैं। आदेश जारी होते ही ऐसे पात्रों को चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है।

स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए गांवों में वंचित लोगों के घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं। सरकार की ओर से पात्र को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार की राशि दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में पात्र को दी जाती है। पहली किस्त शौचालय का निर्माण शुरू होने, दूसरी शौचालय की छत बनने और तीसरी निर्माण कार्य पूरा होने पर दी जाती है। जिले से लगातार शिकायत मिल रही है कि अधिकतर शौचालय के पात्र राशि लेकर शौचालय का निर्माण नहीं करवा रहे। ऐसे में शौचालय निर्माण के कार्य को गति नहीं मिल पा रही। ऐसी शिकायतों पर सीडीओ ईशा दुहन ने कड़ा संज्ञान लेकर विभागीय अफसरों को आदेश जारी किए हैं जिन पात्रों ने राशि लेकर शौचालय निर्माण नहीं करवाया है। ऐसे पात्रों को चिन्हित किया जाए और उनसे दी गई राशि की रिकवरी की जाए। यह आदेश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed