{"_id":"5b3d05694f1c1b9d468b4a98","slug":"153072573618-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर गरीब को मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर गरीब को मिलेगा राशन
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब हर गरीब को मिलेगा राशन
- सख्ती से लागू होगी त्रिस्तरीय जांच प्रणाली, मनाया जाएगा अन्न पखवाड़ा
- पर्यवेक्षण अधिकारी की मौजूदगी में वितरण कराने के शासन से मिले आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सरकारी राशन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार लाने के लिए अब अन्न पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें त्रिस्तरीय जांच प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाएगा। गोदामों का सत्यापन कराने के बाद पर्यवेक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में ही राशन वितरण कराया जाएगा। यह आदेश शासन ने दिए हैं और विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
शासन का आदेश है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत होने वाले राशन वितरण की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार लाने व इसे और प्रभावी बनाने के लिए एक अगस्त से 15 अगस्त तक अन्न पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि नए आदेश के तहत एक से चार तारीख के बीच कोटेदार की दुकान पर खाद्यान्न और तेल पहुंच जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी के स्तर से जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित कर चार अगस्त को औचक छापामारी और क्रास चेकिंग कराई जाएगी। इसके बाद पांच से 20अगस्त तक निर्धारित तारीख पर पर्यवेक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में राशन वितरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से सभी पात्रों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने, समाज के छूटे कमजोर वर्ग के लोगों का पात्रता सूची में नाम शामिल कराने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले में 1426 सरकारी राशन की दुकान हैं। इनसे 6.50 लाख परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े हुए हैं। इन परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाता है। इसमें दो किलो चावल तीन रुपये और तीन किलो गेहूं दो रुपये किलो के हिसाब से दिया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन का आदेश प्राप्त हो गया है। इस आदेश को जिले में प्रभावी बनाने और राशन की सार्वजनिक वितरण प्रभावी में सुधार लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।