{"_id":"5b3bb98c4f1c1b8b288b46f1","slug":"153064077913-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी
- 99 में से मात्र 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
- डीएम की अध्यक्षता में लगा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सदर तहसील में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम के समक्ष शिकायतों का अंबार लग गया। मौके पर कुल 99 शिकायतें दर्ज की गईं। डीएम ने लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए अफसरों को आदेश दिए हैं।
सदर तहसील में मंगलवार को डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम के समक्ष आई कुल 99 शिकायतों में से 23 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए। विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंडाखेड़ा में एक व्यक्ति की शिकायत का समय से निस्तारण न होने पर डीएम ने बीएसए को फटकार लगाते हुए तुरंत समस्या से निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर अरविंद सिंह, एसपी देहात, एएसपी, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
प्रधान पर अनियमितता बरतने का आरोप
तहसील दिवस में एक ग्राम प्रधान पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधान ने सचिव की मदद से अपनी पुत्र वधू को सरकारी पेंशन का लाभ दिलाया है, जबकि सरकारी धन से अपने घर में फर्नीचर लगाने के साथ अपने घेर में ईंटों का खड़ंजा, चहारदीवारी समेत अन्य कार्य किए हैं। लोगों ने डीएम से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की मांग
तहसील दिवस में नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी ओमप्रकाश पुत्र सोहनलाल ने डीएम को सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की मांग की। इस दौरान आरोप लगाया कि प्राचीन मंदिर, प्याऊ, कुंआ, नजूल की भूमि समेत अन्य सरकारी भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया है। जिस पर रोक लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
चकबंदी अधिकारी समेत आठ लेखपाल का वेतन रोका
डिबाई। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एसडीएम भड़क उठे। एसडीएम ने चकबंदी अधिकारी समेत आठ लेखपालों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को फरियादियों ने अपनी 69 शिकायतें दर्ज कराई। एसडीएम पांडेय ने बताया कि चकबंदी अधिकारी रमजान वक्श, लेखपाल बाबू लाल, बलदान सिंह, महेंद्र सिंह, मौ खालिद मनोज शर्मा, रौनक पाल सिंह, राजेश यादव व सुभाष का निस्तारण में लापरवाही पर जून माह का वेतन रोका गया।
35 शिकायतों में से सिर्फ दो का निस्तारण
अनूपशहर में तहसील में एसडीएम सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 35 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर मात्र दो ही शिकायत का निस्तारण किया गया।