{"_id":"5b3bb8694f1c1b92468b470c","slug":"15306404882-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के हाथ में झाड़ू देकर करवाई स्कूल की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के हाथ में झाड़ू देकर करवाई स्कूल की सफाई
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के हाथ में झाड़ू देकर करवाई स्कूल की सफाई, वीडियो वायरल
- अचलपुर के परिषदीय स्कूल का मामला, वायरल वीडियो पर बैठाई जांच
- बीएसए का दावा जांच सही पाई गई तो शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर।
अनूपशहर क्षेत्र के गांव अचलपुर के परिषदीय स्कूल में बच्चों के हाथ में झाड़ू देकर सफाई करवाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर अफसरों ने जांच बैठा दी है। बीएसए का दावा है कि जांच सही पाए जाने पर स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने ग्रीष्मकालीन अवकाश वे पहले विगत शनिवार को स्कूल खुलवाकर शिक्षकों से स्कूलों की साफ-सफाई के आदेश जारी किए थे। इस दिन स्कूल भी खुले और साफ-सफाई का भी काम हुआ, लेकिन अचलपुर के परिषदीय स्कूल में बच्चों के हाथ में झाड़ू देकर स्कूल की सफाई करवाने का वीडियो वायरल होने से शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आई है। इस वीडियो में बच्चों से स्कूल परिसर को साफ करते और कूड़ा-करकट उठाते दिखाया गया है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने पर अफसरों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है। बीएसए अंबरीष कुमार का कहना है कि स्कूल में बच्चों से सफाई का वीडियो वायरल पर जांच बैठा दी है। अगर जांच सही पाई गई तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जांच अधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि जांच में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। वहीं, दूसरी ओर एसडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि यह मामला मीडिया द्वारा संज्ञान में लाया गया है। इसका संबंधित अधिकारियों व अध्यापक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। दोषी मिलने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।