{"_id":"5b3bb8654f1c1bae288b46ba","slug":"15306404841-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन मेरिट मं दाखिले को उमड़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन मेरिट मं दाखिले को उमड़े छात्र
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन मेरिट में दाखिले को उमड़े छात्र
- मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं ने करवाए प्रवेश
- पांच जुलाई तक होंगे मेरिट में शामिल छात्रों के प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आदेश पर जिले के कॉलेजों ने मंगलवार को ओपन मेरिट जारी कर दी। जिसे देखने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ गई, जिनके नाम मेरिट में थे, उन छात्रों ने तुरंत अपने दाखिला करवाए। हालांकि दाखिले पांच जुलाई तक जारी रहेंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी करने के बाद कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाने वाले उन छात्रों से आवेदन लिए थे, जिनके नाम विवि की ओर से जारी की गई दो मेरिट में शामिल नहीं थे। इसके साथ ही मंगलवार को कॉलेजों ने ओपन मेरिट जारी की और उसके साथ ही प्रवेश शुरू कर दिए। इसके चलते प्रवेश करवाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे और मेरिट में नाम देखने के बाद प्रवेश करवाया। पूरा दिन कॉलेजों में छात्रों का आना-जाना लगा रहा। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को पांच जुलाई तक का समय प्रवेश के लिए मिलेगा। इसके बाद शेष सीटों पर प्रवेश के लिए विवि से मिलने वाले आदेश पर काम होगा। डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि कॉलेजों ने ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश शुरू कर दिए हैं। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के पांच जुलाई तक प्रवेश होंगे।