फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   50 छात्र से कम वाले स्कूल होंगे बंद

50 छात्र से कम वाले स्कूल होंगे बंद

Fri, 22 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 छात्र से कम वाले स्कूल होंगे बंद
50 से कम छात्र संख्या वाले निजी स्कूलों पर लगेगा ताला
विज्ञापन


बुलंदशहर। 50 से कम छात्र संख्या वाले निजी स्कूलों पर जल्द ही ताला लग जाएगा। यू-डायस के फार्म के माध्यम से शहर में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल सामने आए हैं, जिनमें 50 बच्चे भी पंजीकृत नहीं हैं। अपर शिक्षा निदेशक ने बीएसए को ऐसे स्कूलों को बंद करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

शासन और शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षण संस्थानों से यू-डायस के फार्म भरवाए जाते हैं। इसमें शिक्षण संस्थानों को विद्यालय में पंजीकृत छात्रों शिक्षक, कमरों की उपलब्धता के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं आदि की जानकारी दी जाती है। यू-डायस के फार्म सरकारी और निजी स्कूलों से प्राप्त किए जाते हैं। जिले से भरे गए यू-डायस फार्म की जब शिक्षा विभाग द्वारा जांच की गई तो सामने आया कि जिले में कई निजी स्कूल ऐसे हैं, जहां पर 50 स्टूडेंट्स भी पंजीकृत नहीं हैं। इसे अपर शिक्षा निदेशक शिविर और शिक्षा निदेशक बेसिक रूबी सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बीएसए को आदेश जारी किया है कि जिले में ऐसे स्कूलों को तत्काल बंद करवाया जाए, जिनमें 50 से कम स्टूडेंट्स हैं। साथ ही आदेश यह भी है कि इन स्कूलों को बंद कराकर उसकी रिपोर्ट तत्काल विभाग को उपलब्ध करवाई जाए। इनमें शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं का परिषदीय स्कूलों में प्रवेश करवाया जाए। ऐसे स्कूलों की बीएसए को लिस्ट भी प्राप्त हो गई है, लेकिन अभी लिस्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक का आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही ऐसे स्कूलों को बंद करवाकर रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed