{"_id":"5b1d74a74f1c1b624d8b59d9","slug":"15286570672060-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के लिए मिले 60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के लिए मिले 60 लाख
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के लिए मिले 60 लाख
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए शासन से 60 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। वहीं स्कूल खुलने से पहले शासन से और भी बजट मिलने की संभावना जताई जा रही है। अफसरों के अनुसार जल्द ही यह धनराशि स्कूलों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
जिले में 2300 से अधिक परिषदीय स्कूल हैं और इनमें करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ मिड-डे-मील के तहत बच्चों को दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। शासन ने एमडीएम में दूध और फल भी शामिल किए हैं। इस बार शासन ने स्कूल खुलने से पहले ही 60 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह यादव ने बताया कि शासन से एमडीएम के लिए जारी की गई 60 लाख की राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि को स्कूलों के खाते में ट्रांसफर करवाने की तैयारी कर ली है, ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दो जुलाई को स्कूल खुलने पर एमडीएम का भोजन बनवाने में शिक्षकों को परेशानी का सामना न करना पड़े ।