फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 46 पार

अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 46 पार

Sat, 26 May 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 46 पार
अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 46 के पार
विज्ञापन

- इसके पूर्व 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था अधिकतम तापमान
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी राहत मिलने की संभावना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में शनिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते लोग दिनभर पसीना बहाने को मजबूर रहे। तेज धूप के साथ चली गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है।

सूर्यदेव की तपिश से पड़ी गर्मी का आलम यह रहा कि चिलचिलाती धूप ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया। न्यूनतम तापमान का स्तर भी दो डिग्री उछलकर 30 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि एक दावा यह है भी है कि तापमान का स्तर इससे ऊंचा नहीं होगा, जो कि लोगों के लिए राहत भरी बात है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने दावा किया है कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद भी तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम के चलते ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed