{"_id":"5afb1a1b4f1c1be0408b597b","slug":"152640565519-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों का राजकीय विद्यालयों में होगा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों का राजकीय विद्यालयों में होगा स्थानांतरण
Updated Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षकों का राजकीय विद्यालयों में होगा स्थानांतरण
- प्रभारी डीआईओएस ने शिक्षकों से मांगे आवेदन
- 21 मई तक प्राप्त किए जाएंगे आनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का राजकीय स्कूलों में स्थानांतरण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांग लिए गए हैं। यह काम 11 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का राजकीय विद्यालयों में स्थानांतरण की प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो गई है। परिषद के आदेशानुसार 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद 22 मई को प्राप्त आवेदन का प्रिंट आउट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। 25 मई को जांच करके इन आवेदनों को पोर्टल पर अग्रसारित कर दिया जाएगा। इसके साथ अन्य प्रक्रिया होगी और दो जून को स्थानांतरण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 11 जून तक हरहाल में शिक्षकों को नई तैनाती दे दी जाएगी। उन्होंने स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों से अपना ऑनलाइन आवेदन और आदेशों का पालन करने का आह्वान किया है। उनका यह भी कहना है कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, दूसरी ओर विभाग में चर्चा है कि स्थानांतरण के इच्छुक कुछ शिक्षकों ने मनमानी तैनाती के लिए जुगाड़ लगाने के साथ अफसरों और बाबुओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। जबकि अफसरों का दावा है कि इस तरह के शिक्षकों को कार्यालय के आसपास भी भटकने नहीं दिया जाएगा। शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सभी प्राप्त आदेशों का पालन किया जाएगा।