{"_id":"5af9db984f1c1bdd408b544c","slug":"1526324117165-48-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की मजदूरी के लिए मिले 5.48 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की मजदूरी के लिए मिले 5.48 करोड़
Updated Tue, 15 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा की मजदूरी के लिए मिले 5.48 करोड़
बुलंदशहर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की मजदूरी के लिए जिले को 5.48 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। विभागीय अफसरों ने सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था।
जिले में मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 40 हजार से अधिक है, जबकि लगातार काम करने वाले श्रमिकों की संख्या 27541 है। मनरेगा के नियमानुसार एक दिन का काम करने पर 175 रुपये की मजदूरी दी जाती है। इन श्रमिकों से तालाब की खुदाई और गांव के अन्य विकास कार्यों में काम दिया जाता है। विगत वर्ष मनरेगा के काम के लिए जिले को 3.68 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी। इस बार विभागीय अफसरों ने सात करोड़ का बजट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन केंद्र सरकार ने 5.48 करोड़ की राशि ही जारी की है। यह राशि प्राप्त हो गई और इस राशि से जिले के श्रमिकों को काम दिया जाएगा। इस राशि को खर्च करने के लिए विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।