{"_id":"5af090274f1c1ba1098b8b51","slug":"152571498211-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में खराब मिली रोडवेज बस तो नपेंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में खराब मिली रोडवेज बस तो नपेंगे जिम्मेदार
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में खराब मिली रोडवेज बस तो नपेंगे जिम्मेदार
- यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने दिए आदेश
- डिपो से बसों के निकलने के बाद रास्ते में उपकरणों की जांच करेंगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की दशा एवं रखरखाव कार्य सुधारने के लिए रणनीति बनाई है। डिपो से निकलने के बाद रोडवेज बसों की रास्ते में जांच की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों द्वारा निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जांच में यदि ब्रेक से लेकर अन्य उपकरणों में खामियां मिलीं तो चालक-परिचालक के साथ फोरमैन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
डिपो से बसों की साफ-सफाई के साथ इंजन को दुरुस्त कर रूटों के लिए डिपो प्रभारी एवं डिपो इंचार्ज द्वारा रवाना किया जाता है। फोरमैन की जिम्मेदारी बस के कलपुर्जों को जांचने की होती है। फोरमैन की लापरवाही के कारण कई बार यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इस लापरवाही को खत्म करने के लिए परिवहन मुख्यालय ने बसों को बीच सफर में जांचने की योजना बनाई है। इसमें टीम बनाकर बसों की जांच की जाएगी। टीमों को इस दौरान खामियां मिली तो फोरमैन को जांच के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि अभी आदेश नहीं मिले हैं। डिपो से बसों को निकालने से पहले सभी कलपुर्जों की जांच की जाती है। यदि कोई कमी रह जाती है तो उसे दूर करने के बाद ही बस को रवाना किया जाता है। अगर कोई खामी मिलती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।