फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सीबीएसई के लीक पेपर मामले में बुलंदशहर पहुंच सकती है जांच टीम!

सीबीएसई के लीक पेपर मामले में बुलंदशहर पहुंच सकती है जांच टीम!

Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई के लीक पेपर मामले में बुलंदशहर पहुंच सकती है जांच टीम!
सीबीएसई के लीक पेपर मामले में बुलंदशहर पहुंच सकती है जांच टीम!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सीबीएसई के लीक पेपर मामले में जांच टीम बुलंदशहर भी पहुंच सकती है। जिले में बोर्ड के स्कलों में इसकी चर्चा है और कयास लगाए जा रहे हैं।
सीबीएसई बोर्ड में 10वीं का गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर मार्च माह में लीक हो गया था। इसके चलते दोनाें पेपर निरस्त कर दिए और इसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि 12वीं अर्थशास्त्र का पेपर 25 अप्रैल को होगा, जबकि 10वीं गणित के पेपर का निर्णय पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के बाद लिया जाएगा। मंगलवार को इस मामले में पड़ोसी जिले हापुड़ में जांच के लिए टीम पहुंची तो इसकी जानकारी जिले के स्कूलों को भी मिली तो टीम के आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई। जिले के स्कूलों में चर्चा है कि भले ही पेपर लीक का कोई मामला बुलंदशहर से नहीं जुड़ा हुआ है, फिर भी जांच टीम पूछताछ के लिए पहुंच सकती है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र पंथ का कहना है कि अभी जांच टीम के बुलंदशहर आने की कोई सूचना नहीं है। बोर्ड से 12वीं अर्थशास्त्र का पेपर कराने का आदेश मिला है और यह पेपर 25 अप्रैल को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed