{"_id":"5ac3bc1c4f1c1bca618b5457","slug":"152277712114-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारी के साथ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारी के साथ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की शुरुआत
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधूरी तैयारी के साथ अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शुरू हुआ शैक्षिक सत्र
- अब स्कूल में पहले से ही तैनात शिक्षक कराएंगे शिक्षण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सीबीएसई की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग के 80 परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई अधूरी तैयारी के साथ सोमवार से शुरु हो गई। यहां तक कि जिन शिक्षकों के नियुक्त किया गया था, उनमें से भी अधिकांश स्कूलों में नहीं पहुंचे। हालांकि अधिकारी पहलेे से तैनात शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराने की बात कर रहे हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई कराने के लिए 80 परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू करवाने के लिए चयनित किया गया था। सोमवार को सत्र के पहले ही दिन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की स्थिति पुरानी जैसी ही थी। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की किताबें नहीं मिली और आवेदन करने वाले शिक्षक भी नहीं पहुंचे। कुल मिलाकर इन स्कूलों के संचालन में अफसरों की शिथिलता भी सामने आ गई है, क्योंकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से इन स्कूलों में शिक्षकों को तैनात करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। यहीं कारण रहा कि अभी तक मात्र 400 के सापेक्ष मात्र 111 शिक्षक ही आवेदन कर पाए। वहीं आवेदन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा भी नहीं ली गई। इसके बावजूद भी अफसर सजग दिखाई नहीं दे रहे और अब निर्णय लिया है कि इन स्कूलों में पहले से तैनात शिक्षक ही शिक्षण कार्य करेंगे। विभागीय अफसरों की इस लापरवाही से साफ हो गया है कि वह शासन के आदेश और उनका पालन करने में कितने सजग हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती के लिए शिक्षकों ने रुचि नहीं दिखाई। इसलिए अब इन स्कूलों में पहले से ही तैनात शिक्षकों से शिक्षण कार्य करवाने का निर्णय लिया है।