फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शासन को वापस भेजा 1.36 करोड़ रुपये का बजट

शासन को वापस भेजा 1.36 करोड़ रुपये का बजट

Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
शासन को वापस भेजा 1.36 करोड़ रुपये का बजट
शासन को वापस भेजा 1.36 करोड़ रुपयों का बजट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से शासन को 1.36 करोड़ रुपये का बजट वापस हो गया है। यह बजट सपा के शासनकाल में मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिला था। अब योजना का संचालन बंद होने से बजट की राशि शासन को वापस हो गई है।

सपा के शासनकाल में कक्षा 10वीं और 12वीं पास मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क लैपटॉप वितरण की योजना चलाई गई थी। इस योजना से जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए थे। इस कार्य पर करोड़ों रुपया भी खर्च किया गया था। सपा के शासनकाल में ही दो किस्तों में पहली 85 लाख और दूसरी 51 लाख की किश्त लैपटॉप वितरण के भेजी गई थी। मगर, इस बार वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत शासन से लैपटॉप वितरण के आदेश प्राप्त नहीं हुए, जिसके चलते यह राशि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के खाते में जमा थी। अब इस 1.36 करोड़ की राशि को वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने पर शासन को वापस भेज दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि लैपटॉप वितरण के लिए 1.36 करोड़ का बजट शासन से पूर्व में ही प्राप्त हुआ था। इस बार लैपटॉप वितरण नहीं हुआ और अब वित्तीय वर्ष संपन्न होने पर इस राशि को वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed