फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मीटर लगवाओ नहीं तो मिलेगी महंगी बिजली

मीटर लगवाओ नहीं तो मिलेगी महंगी बिजली

Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मीटर लगवाओ नहीं तो मिलेगी महंगी बिजली
मीटर नहीं लगवाने पर मिलेगी महंगी बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के बिना मीटर वाले देहात के उपभोक्ताओं को अब बिल का करंट लगेगा। आज से बिना मीटर वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट 100 रुपये अधिक चुकता करने होंगे।

पावर कारपोरेशन द्वारा वर्ष 2017 के अंत में ही बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए महंगी बिजली के आदेश जारी कर दिए थे। आदेशों के बाद विभाग ने उपभोक्ताओं को तीन माह का समय देकर मीटर लगवाने के आदेश दिए थे। इसके लिए विभाग ने कई योजनाएं संचालित कर मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी। आदेशों के बाद भी जिले में अभी तक करीब 40 हजार उपभोक्ताओं ने मीटर नहीं लगवाए हैं, जिसके चलते अब रविवार से ऐसे उपभोक्ताओं को प्रति किलोवाट 300 सौ रुपये के बजाए 400 सौ रुपये देने होंगे। ऐसे में यदि उपभोक्ता का कनेक्शन दो किलोवाट है और मीटर नहीं लगा है तो उसे 800 रुपये प्रतिमाह का बिल जमा करना होगा। इंजीनियर एमसी शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने के लिए ठेका जारी किया हुआ है। मीटर न लगवाने वाले उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed