फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब ट्यूबवेल उपभोक्ता भी किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिल

अब ट्यूबवेल उपभोक्ता भी किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिल

Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अब ट्यूबवेल उपभोक्ता भी किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिल
अब नलकूप उपभोक्ता भी किस्तों में जमा कर सकेंगे बिल
विज्ञापन

- पहली किस्त के तौर पर जमा करना होगा बकाए का 20 फीसदी बिल
- शेष बकाया पांच समान किस्तों में जमा करने की मिली है छूट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के साथ अब नलकूप उपभोक्ताओं को भी किस्तों में बिल जमा करने की योजना लागू की गई है। योजना के तहत उपभोक्ता अपने बकाए बिल को छह आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं। राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए निगम ने यह योजना शुरू की है। इस योजना के शुरू होने से उपभोक्ताओं को पार्ट पेमेंट हेतु विभाग के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।

हाल ही में शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली बकाएदारों को राहत देते हुए किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी थी। अब शासन ने नलकू प उपभोक्ताओं को भी किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी है। योजना के तहत जहां ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को पहली किस्त के तौर पर बकाया का 10 फीसदी जमा करना था, वहीं नलकूप उपभोक्ताओं को पहली किस्त के तौर पर 20 फीसदी बिल जमा करना होगा। जबकि शेष बकाए को पांच समान किस्तों में जमा करने की छूट मिली है। पावर कॉरपोरेशन चीफ इंजीनियर एमसी शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर योजना शुरू की गई है। अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed