{"_id":"5aba86494f1c1b2b618b5f64","slug":"15221737725-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगा तापमान, अब छुड़ाएगा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगा तापमान, अब छुड़ाएगा पसीना
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ने लगा तापमान, अब छुड़ाएगा पसीना
- पिछले दो दिन से लगातार बढ़ रहा पारा, पहुंचा 40 डिग्री पर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मौसम में अब तापमान बढ़ने लगा है और पसीने भी छुड़ाने लगा है। पिछले दो दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार अब आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और इस बार गर्मी के साथ गर्म हवाओं का भी सामना करना पड़ेगा।
इस बार सर्दी के मौसम में भी मौसम ने बार-बार रंगत बदली और बारिश भी बहुत कम हुई। पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, जिसके चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में तेज गर्मी के चलते खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर दोपहर के समय काम नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी इतना ही तापमान रहेगा एवं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि इस समय मौसम में तापमान बढ़ना आम बात है। अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी और जल्द ही गर्मी के साथ गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।