फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मिलावटी आइसक्रीम पर कसा शिकंजा, चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी

मिलावटी आइसक्रीम पर कसा शिकंजा, चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी

Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी आइसक्रीम पर कसा शिकंजा, चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी
मिलावटी आइसक्रीम पर कसा शिकंजा, चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही जिले में मिलावटी आइसक्रीम बनाने का कारोबार पनपने लगा है। शनिवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने चार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। इस दौरान पौंडरी स्थित फैक्ट्री में करीब 70 लीटर मिलावटी घोल पकड़ा गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही अन्य फैक्ट्रियों के संचालक फैक्ट्री बंद कर भाग निकले। चारों फैक्ट्रियों से अफसरों ने आइस कैंडी और आइसक्रीम के घोल का सैंपल लिए हैं।
डीएम डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर शनिवार को खाद्य विभाग के अफसरों ने आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अफसरों ने फैक्ट्रियों से सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजे। अफसरों ने गांव चांदपुर स्थित एक फैक्ट्री से आईस कैंडी और रंग का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। इसके अलावा चांदपुर के ही एक अन्य फैक्ट्री से भी आइस कैंडी का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा। इसके बाद अफसरों ने अनूपशहर रोड स्थित गांव पौंडरी में फैक्ट्री से आईस कैंडी और आइसक्रीम घोल का सैंपल जांच के लिए भेजा। अफसरों के अनुसार पौंडरी स्थित फैक्ट्री में मौके पर मिलावटी घोल पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। अफसरों ने इसके अलावा कई अन्य फैक्ट्रियों की जांच की कोशिश की, लेकिन इससे पूर्व ही फैक्ट्री संचालक ताला डालकर मौके से भाग गए। अफसरों की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


आइसक्रीम में मिलाया जाता है वाशिंग पाउडर
सूत्रों के अनुसार आइसक्रीम में चमक लाने के लिए वाशिंग पाउडर मिलाया जाता है। वाशिंग पाउडर मिली आइसक्रीम खाने से लोगों को पेट, लीवर की बीमारियां होती हैं। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगीन बनाने के लिए मिलाए जाते हैं हानिकारक रंग
रंगीन आइसक्रीम बनाने के लिए बनाए गए घोल में विभिन्न प्रकार के हानिकारक रंग मिलाए जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक आइसक्रीम विक्रेता ने बताया कि मिलावटी कुल्फी बनाने के लिए पानी, सेक्रीन, शक्कर, रंग और एसेंस को एक जगह मिलाकर सांचे में भरकर फ्रिज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed