{"_id":"5a9d8eb74f1c1b4d588bb9dc","slug":"152027535913-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब.. बेटी है आवारा, नातिन को भी चाहती है बेचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब.. बेटी है आवारा, नातिन को भी चाहती है बेचना
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब.. नातिन को बेचना चाहती है बेटी
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित अधेड़ दंपती सोमवार को अपनी 16 वर्षीय नातिन के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने एसएसपी से बताया कि उनकी बड़ी बेटी की तीन बार शादी हो चुकी है। तीनों ही पतियों को उनकी बेटी छोड़ कर आ चुकी है। पहले पति से उसकी तीन औलादें हैं। इसमें बड़ी बेटी 16 वर्ष की है, जो कि उनके साथ ही रहती है। पीड़ित दंपती ने बताया कि वह अब बाहरी लोगों के साथ रह रही है। आरोप है कि अब वह उनकी नातिन को भी अपने कब्जे में कर अंजान लोगों को सौंपना चाहती है। विरोध करने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे चुकी है। वहीं दंपती के साथ आई नातिन ने भी अपने नाना-नानी के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की है। दंपती की शिकायत सुनकर एसएसपी मुनीराज जी. ने जहांगीराबाद थाना प्रभारी को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो