{"_id":"5a9aeca44f1c1b45438b5153","slug":"15201027938-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेंगी एमए-एमएससी की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चलेंगी एमए-एमएससी की कक्षाएं
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से चलेंगी एमए-एमएससी की कक्षाएं
बुलंदशहर। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए-एमएससी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं पांच मार्च से चलेंगी। दोनों विषयों की सेमेस्टर कक्षाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी और दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। यह जानकारी प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने दी। बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा में यूनिफार्म में आना होगा और कॉलेज के नियमों का पालन करना होगा। यदि कोई विद्यार्थी कॉलेज के नियम तोड़ता है अथवा यूनिफार्म पहनकर नहीं आता तो उसे कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।
प्रयोगात्मक परीक्षा छह मार्च से
बुलंदशहर। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष के समस्त संस्थागत छात्र-छात्राओं की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा छह मार्च से होगी। परीक्षा आठ मार्च तक जारी रहेगी और सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बैच लिस्ट रसायन विज्ञान लैब के नोटिस बोर्ड से नोट कर लें और परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सभी विद्यार्थियाें को पूर्व निर्धारित कक्ष में उपस्थित होना होगा। वह अपने साथ परिचय पत्र जरूर लाएं और यूनिफार्म में आएं।