{"_id":"5a8ef11a4f1c1bca798bb286","slug":"15193174923-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी मुख्य सेविका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी मुख्य सेविका
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी मुख्य सेविका
पदोन्नति के लिए कार्यकर्ता के रूप में 10 साल की सेवा और 50 वर्ष से कम उम्र जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। यदि वह दसवीं पास हैं, तो मुख्य सेविका बन सकती हैं। इसके लिए 10 साल की सेवा और 50 वर्ष से कम उम्र होना जरूरी है। विभागीय निदेशालय के आदेश पर जिला स्तर कार्यालय पर तैयारी शुरू हो गई है।
जिले में करीब 3800 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन पर 3752 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बच्चों और गर्भवती आदि को स्वस्थ रखने के लिए सरकार की ओर से खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है। पिछले दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी कुछ मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। उस समय शासन ने उनकी मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में अब शासन के आदेश पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशालय ने आदेश जारी किया है कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक जुलाई 2017 को 10 साल की सेवा पूरी कर चुकी हैं और उनकी उम्र 50 वर्ष से कम हो, उन्हें मुख्य सेविका बनाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी ने बताया कि पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
पदोन्नति दिलाने का झांसा देने वाले दलाल सक्रिय
बुलंदशहर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नत करने की घोषणा के साथ ही जिले में दलाल सक्रिय हो गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी को लगातार शिकायत मिल रही हैं।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी ने बताया कि जिले में पदोन्नति करवाने के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पैसा वसूलने वाले दलाल सक्रिय हो गए हैं। यह दलाल पदोन्नति करवाने का झांसा देकर पैसे की मांग कर रहे हैं। जबकि पदोन्नति में किसी भी तरह की दलाली नहीं चलेगी। इस तरह की शिकायत उन्हें मिल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दलालों से सावधान रहने की जरूरत है। वे दलाल अथवा ऐसे किसी व्यक्ति के झांसे में न आएं, जो उनकी पदोन्नति के नाम पर पैसा मांग रहा हो। ऐसे व्यक्ति को सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस बुलाकर पकड़वा दें।