{"_id":"5a7f273c4f1c1b2d068b5d8f","slug":"15182827571575-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 फीसदी परिषदीय स्कूलों से नहीं मिल रही सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 फीसदी परिषदीय स्कूलों से नहीं मिल रही सेल्फी
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 फीसदी परिषदीय स्कूलों से नहीं मिल रही सेल्फी
- डीएम के आदेश पर पांच ब्लॉक के एबीएसए से मांगा स्पष्टीकरण
- सेल्फी न भेजने का नया नहीं है मामला, स्कूल से गायब रहते हैं शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी को रोकने के लिए सेल्फी भेजने की व्यवस्था की गई। इसके बावजूद अभी भी 75 फीसदी स्कूलों से ही सेल्फी मिल रही है। इसका फायदा उठाकर शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं। इसे लेकर अब डीएम के आदेश पर पांच ब्लॉक के एबीएसए से स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी किए हैं।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों द्वारा बंक मारने की लगातार शिकायत आती रही हैं। कई बार निरीक्षण में भी अधिकतर शिक्षक गायब मिलते रहे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होती रही। शिक्षकों की इस मनमानी को रोकने के लिए विभाग की ओर से सेल्फी की शुरूआत की थी। जब से सेल्फी की शुरूआत हुई तब से लेकर अब तक अधिकतर स्कूलों की सेल्फी न मिलने की शिकायत भी सामने आती रही। अब इस समय ब्लॉक पहासू, ऊंचागांव, दानपुर, लखावठी और अरनिया के 75 फीसदी स्कूलों से ही सेल्फी प्राप्त हो रही है। इस पर डीएम डा. रोशन जैकब ने कड़ी आपत्ति जताई और इन ब्लाकों के एबीएसए पर सख्ती बतरने के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन सभी ब्लाकों के एबीएसए को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि सेल्फी के मामले में पांच ब्लॉक के एबीएसए से स्पष्टीकरण मांगा गया है। किसी भी स्कूल से यदि सेल्फी नहीं मिलती है तो उसके हेडमास्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूल से बंक मारने वाले शिक्षकों को आगाह किया है कि वह नियमित स्कूल में उपस्थित हों और शिक्षा के स्तर को बरकरार रखें।