फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मान्यता की फाइल पास करने में अवैध उगाही की चर्चा

मान्यता की फाइल पास करने में अवैध उगाही की चर्चा

Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मान्यता की फाइल पास करने में अवैध उगाही की चर्चा
मान्यता की फाइल पास करने में अवैध उगाही की चर्चा
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा कार्यालय में आजकल स्कूलों की मान्यता संबंधी फाइल पास करने में अवैध उगाही की चर्चा जोरों पर है। इसका खुलासा दबी जुबान से विभागीय कर्मचारी, शिक्षक नेता और फाइल जमा करने वाले कर रहे हैं। जबकि अफसर मान्यता देने के कार्य में पारदर्शिता बरतने और किसी तरह की अवैध वसूली न करने का भी दावा कर रहे हैं। कक्षा पांच तक की मान्यता के लिए 385 फाइल प्राप्त हुई। अब तक 385 फाइलों में से मात्र 102 को मान्यता दी गई है। इनमें 52 स्कूल अंग्रेजी और करीब 50 स्कूल हिंदी मीडियम से संबंधित हैं। जबकि शेष 283 फाइल जमा करने वाले स्कूल संचालक मान्यता के लिए भटक रहे हैं। शिक्षक नेता वेदप्रकाश गौतम का कहना है कि कार्यालय में अवैध उगाही के आरोप नए नहीं है। इस कार्यालय में कोई काम बिना लेनदेन के नहीं होता है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि पांचवीं तक की मान्यता की जो भी फाइल प्राप्त हुई हैं, उनकी गहनता से जांच की गई और पारदर्शिता बरतते हुए मान्यता दी जा रही है। अवैध उगाही के आरोप गलत हैं। जिस मान्यता की फाइल में मानक और दस्तावेज पूरे होंगे, उसे ही मान्यता दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed