फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गूगल मैप पर होगा जनसेवा केंद्र

गूगल मैप पर होगा जनसेवा केंद्र

Sun, 04 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गूगल मैप पर होगा जनसेवा केंद्र
अब गूगल मैप पर होगा जनसेवा केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब जल्द ही आपका जनसेवा और लोकवाणी केंद्र गूगल मैप पर उपलब्ध होगा। शासन से इसके लिए जीपीएस मैपिंग की जाएगी। इसके बाद आप घर बैठे गूगल मैप पर से अपने जनसेवा केंद्र की भौतिक स्थिति देख सकेंगे। इससे गांव के नाम केंद्र लेकर शहर में संचालन करने वालों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था की गई है। आवेदन करने में लोगों को कठिनाई न हो इसके लिए गांव-गांव में जनसेवा व लोकवाणी केंद्र खोले गए हैं। अधिकांश केंद्र संचालक गांव के नाम से केंद्र अलाट करवाकर संचालन पास के चौक-चौराहों पर कर रहे हैं। इससे एक ही स्थान पर एक से अधिक केंद्र हो जाने से संचालकों की आमदनी भी प्रभावित हो रही है और गांव के लोगों को मौके पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। किस गांव का जनसेवा केंद्र कहां चल रहा है, इसके बारे में जानकारी कर पाना भी कठिन है। ऐसी दशा में एक विशेष एप के माध्यम से व्यवस्था पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके तहत सभी केंद्रों की जीपीएस मैपिंग की जाएगी। इसके बाद इसे एप से जोड़ दिया जाएगा। एनआइसी की ओर से इसके लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर मोबाइल एप जारी किया गया है। जनसेवा केंद्र संचालकों को इसे डाउनलोड कर सूचनाएं अपलोड करनी होंगी। जनसेवा और लोकवाणी केंद्रों पर ऑनलाइन 136 सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें 26 विभागों की योजनाएं सीधे पोर्टल पर हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों की वे सेवाएं जो विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्हें जनसेवा केंद्र से भी जोड़ रखा है। इसमें राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन, आय, जाति, निवास, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन, अनुदान व परीक्षा पंजीकरण आदि सेवाएं उपलब्ध हैं। इस केंद्र पर सुगम यातायात के लिए रेलवे व हवाई यात्र का टिकट भी आसानी से बुक किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जिले के सभी जनसेवा और लोकवाणी केंद्र गूगल मैप पर होने से हर कोई उनकी भौतिक स्थिति का पता आसानी से लगा सकता है। जिले में जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed