{"_id":"5a74b1294f1c1bc83b8b4912","slug":"151759717818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहरा योजना में वाहनों की धुलाई के लिए बनेंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनहरा योजना में वाहनों की धुलाई के लिए बनेंगे केंद्र
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनहरा योजना में वाहनों की धुलाई के लिए बनेंगे केंद्र
बुलंदशहर। सुनहरा योजना के तहत वाहनों के धुलाई केंद्रों के लिए 30 भूखंडों की नीलामी के लिए डीएम व बीडीए उपाध्यक्ष ने आदेश जारी किए हैं। भूखंडों की नीलामी के बाद नगर के लल्ला बाबू चौराहा से सभी धुलाई केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने भूड़ से काला आम रोड पर ट्रैफिक चिन्ह लगाने के भी आदेश दिए हैं।
डीएम और बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. रोशन जैकब ने बीडीए अफसरों के साथ बैठक की। इसमें सुनहरा योजना के तहत 30 व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी के आदेश दिए हैं। डीएम ने आदेश हैं कि इन भूखंडों की नीलामी के प्रक्रिया के बाद इनमें वाहनों की धुलाई सेंटर बनाए जाएं। साथ ही लल्ला बाबू चौराहे पर बने धुलाई सेंटरों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। डीएम ने बताया कि गंगानगर में दो नर्सिंग होम और दुकानों के लिए भूखंडों की नीलामी के लिए 9100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की कीमत तय की गई है। इसके बाद नीलामी की प्रक्रिया के तहत इन भूखंडों की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने नगर के काला आम चौराहे से भूड़ चौराहा तक लोगों की मदद के लिए ट्रैफिक चिन्ह लगाने के आदेश दिए हैं।