{"_id":"5a7210f44f1c1b8e238b5e98","slug":"151742509020-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रशिक्षित महिला चला रही अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने मारा छापा, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रशिक्षित महिला चला रही अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने मारा छापा, नोटिस
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रशिक्षित महिला चला रही अस्पताल, छह को नोटिस
शिकारपुर। अयोग्य और अप्रशिक्षित महिला अस्पताल चला रही है, जहां गर्भवती महिलाओं के इलाज से लेकर प्रसव तक कराए जा रहे हैं। इसका खुलासा डिप्टी सीएमओ द्वारा मारे गए छापे में हुआ है। इसके अलावा नगर के आधा दर्जन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी की गई। डिप्टी सीएमओ ने महिला सहित छह अन्य लोगों को नोटिस जारी किया है। बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास राय के साथ नगर के अपंजीकृत डॉक्टरों के यहां छापेमारी की। मोहल्ला मुफ्तीबाड़ा में मारे गए छापे में एक पूर्व सांसद प्रतिनिधि समेत दो अपंजीकृत चिकित्सक भाग खड़े हुए। जबकि टीचर्स कॉलोनी में मारे गए छापे में एक महिला द्वारा अस्पताल चलता हुआ पाया गया। महिला ने अपने आपको इंटर पास बताया। मौके पर डिलीवरी किए जाने वाले दास्ताने मेज पर फैले पाए गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि छापे के दौरान आधा दर्जन दुकान चलाने वाले लोगों का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। एक एक्सरे सेंटर का भी रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया है। सभी छह लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। ब्यूरो