फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में दिया धरना-प्रदर्शन

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में दिया धरना-प्रदर्शन

Thu, 01 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में दिया धरना-प्रदर्शन
प्रशासन ने निजी स्कूलों को दे रखी है लूट की छूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में छात्र कल्याण समिति उप्र का कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों को लूट की खुली छूट दे रखी है। डीएम के आश्वासन पर समिति ने धरना समाप्त किया।

समिति के अध्यक्ष अमरपाल लोधी ने कहा कि एक तरफ प्रशासन सरकार का हवाला देकर अमान्य स्कूलों को बंद करवा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण निजी स्कूल अभिभावकों को लूट रहे हैं। किताब और फीस के नाम पर अवैध वसूली बरकरार है। इसके विरोध में समिति ने मोर्चा खोला है। शैलेंद्र सिंह लोधी एडवोकेट ने कहा निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है। स्कूल गरीब बच्चों को दाखिला न देकर अवैध वसूली कर दूसरे छात्रों को दाखिला देने में मनमानी कर रहे हैं। छात्र नेता ब्रजेश राजपूत और भारत सिंह जाटव ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शुरू हुए इस धरना-प्रदर्शन को अभिभावकों का समर्थन मिल रहा है। बुधवार को आम आदमी पार्टी सहित अन्य संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। समिति के जिलाध्यक्ष शिव कुमार लोधी ने बताया कि अपनी मांग के समर्थन में उन्होंने समिति के अध्यक्ष अमरपाल लोधी के साथ डीएम से वार्ता की और अभिभावकों की समस्या से अवगत करवाया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजकर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। छात्र नेता हेमंत सिंह ने बताया कि डीएम डॉ. रोशन जैकब ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान धर्मेंद्र काली एडवोकेट, उपेंद्र शर्मा एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, जावेद एडवोकेट, मनीष, सचिन, विक्रम सिंह, आकाश, शानू अंसारी, शिवम कुमार, नागेंद्र दिवाकर, भूपेंद्र और राहुल सक्सेना आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed