{"_id":"5a720d834f1c1b80268b791d","slug":"151742420975-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से 5 वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से 5 वर्षीय बालक की मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की टक्कर से 5 वर्षीय बालक की मौत
शिकारपुर । शिकारपुर क्षेत्र के गांव रायपुर मौज्जमपुर में बुधवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से 5 वर्षीय बालक गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे खुर्जा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है।
बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर मौजमपुर निवासी बंटी जाटव का बेटा अनुज (5) मोहल्ले में खेल रहा था। इसी दौरान वहां तेजी से गुजरे ट्रैक्टर ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया मृतक के चाचा मनोज ने ट्रैक्टर चालक उमेश पुत्र होशियार निवासी रायपुर मौज्जमपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो