फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वेव शुगर मिल में पहले दिन पहुंचा दो हजार क्विंटल गन्ना

वेव शुगर मिल में पहले दिन पहुंचा दो हजार क्विंटल गन्ना

Tue, 23 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
वेव शुगर मिल में पहले दिन पहुंचा दो हजार क्विंटल गन्ना
वेव शुगर मिल में पहले दिन पहुंचा दो हजार क्विंटल गन्ना
विज्ञापन

- अफसरों के अनुसार एक सप्ताह में पटरी पर आ जाएंगी मिल की व्यवस्थाएं
- जिला गन्ना अधिकारी ने मिल चलाने के लिए जारी किए आवश्यक आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
वेव शुगर मिल में पहले दिन दो हजार क्विंटल गन्ना पहुंचा। मिल अफसरों के अनुसार मिल की व्यवस्थाएं एक सप्ताह में पटरी पर आ जाएंगी। वहीं, दूसरी ओर जिला गन्ना अधिकारी ने मिल चलाने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं।
बंद पड़ी वेव शुगर मिल का शुभारंभ सोमवार को राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया था। मिल चलने से किसानों में खुशी की लहर है। मिल चलाने के लिए किसान संघर्ष समिति का विशेष योगदान रहा। अब यह मिल लगातार 80 दिन तक चलेगी और इसके लिए शासन और प्रशासन की ओर से मिल प्रबंधन को आदेश जारी किए जा चुके हैं। मिल प्रबंधन का भी दावा है कि किसानों का एक-एक गन्ना खरीदने के बाद ही मिल बंद होगी। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि मिल में पहले दिन दो हजार क्विंटल गन्ना पहुंचा। मिल का संचालन जारी है और मिल को लगातार चलाने के लिए वह मिल प्रबंधन से संपर्क बनाए हुए हैं। मिल द्वारा प्रतिदिन 25 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगा। उन्होंने मिल प्रबंधन को मिल चलाने के लिए आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं। मिल प्रबंधन को कहा गया है कि वह गन्ने की तुलाई जारी रखें और क्रय केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गन्ना खरीद का किसानों को समय पर पेमेंट दिया जाए। मिल प्रबंधन यह सभी कार्य शासन की ओर से जारी आदेश के तहत ही करे।
विज्ञापन


ट्राले की टक्कर से गिरा पेड़, भड़के लोगों ने लगाया जाम
- मिल अफसरों के फूले हाथ-पांव, बाद में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
चांदपुर रोड पर बीती रात गन्ने से भरे ट्राले की टक्कर से एक पेड़ गिर गया और एक रेहड़ी टूट गई। इससे गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा देख मिल अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। बाद में समझौता होने के बाद जाम खोला गया। लोगाें का आरोप है कि गन्ने से भरे वाहन गुजरने से परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वेव शुगर मिल चलने से मिल में ट्रैक्टर-बुग्गी आदि से किसान गन्ना लेकर पहुंचने लगे। मिल के क्रय केंद्रों से ट्राला और ट्रक से मिल में गन्ना पहुंचना शुरू हो गया। इन वाहनों को मिल में प्रवेश के लिए एकमात्र चांदपुर रोड है, जबकि डीएवी तिराहे पर ओवरब्रिज बनने से मिल में वाहन नहीं पहुंच सकता। सोमवार की रात जब एक ट्राला गन्ना लेकर मिल के लिए चांदपुर रोड से गुजर रहा था तो वह एक पेड़ से टकरा गया, जिसके चलते एक रहेड़ी टूट गई। इससे लोग गुस्से में आ गए और जाम लगा दिया। हालांकि रात का समय होने के कारण वाहनों की आवाजाही कम थी। सूचना पर मिल के अफसर और पुलिस मौके पर पहुंच गए। मिल अफसरों ने जिला गन्ना अधिकारी से संपर्क कर समस्या से अवगत करवाया। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर समझौता हुआ। लोगों का आरोप है कि चांदपुर रोड से गन्ने से भरे वाहन निकलने से परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने वाहनों को मिल में जाने के लिए किसी दूसरे रास्ते का चयन करने की मांग की है। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए मिल प्रबंधन के अफसरों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed