{"_id":"5a676aed4f1c1b805a8b5ab4","slug":"15167272165-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से ब्रेक डाउन हुई हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से ब्रेक डाउन हुई हाईटेंशन लाइन
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदाबांदी से ब्रेक डाउन हुई हाईटेंशन लाइन
- आधे नगर क्षेत्र में पांच घंटे गुल रही बिजली
बुलंदशहर। हल्की बूंदाबांदी के कारण पावर कॉरपोरेशन की हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इसके कारण मंगलवार को आधे शहर में लगातार पांच घंटे से अधिक बिजली सप्लाई गायब रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
मंगलवार को क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी के कारण शहरी क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। इस दौरान हाईटेंशन लाइन के ब्रेक डाउन होने पर शहर के दो बिजलीघरों की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई। लाइन को ठीक करने में कर्मचारियों को ठंड के मौसम में भी पसीना छूट गया। लगातार पांच घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बाधित रहने से शहर के लोग परेशान हो उठे। देर शाम करीब छह बजे नगर के अंसारी रोड और हाइडिल बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू हुई। एसडीओ शोभित कुरील ने बताया कि हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन होने से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। लाइन ठीक कराकर सप्लाई चालू करा दी गई है। ब्यूरो