{"_id":"5a6626a44f1c1b80268b5d45","slug":"15166441987-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेश्वर मिश्र की जयंती में भी दो फाड़ दिखी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेश्वर मिश्र की जयंती में भी दो फाड़ दिखी सपा
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनेश्वर मिश्र की जयंती में भी दो फाड़ दिखी सपा
- एक पक्ष ने लगाया पदाधिकारियों पर सूचना न देने का आरोप
- कार्यक्रम में पहुंचे सपा के चंद कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर भी सपा के कार्यकर्ता एकजुट नहीं दिखे। इस दौरान कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुट सकी, जबकि सपा कार्यकर्ताओं का एक धड़ा खुद को कार्यक्रम से बेखबर बता रहा था।
सोमवार को सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की आठवीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हामिद अली ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनेश्वर मिश्र की कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा करनी चाहिए। महासचिव बादल यादव ने कहा कि सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी जनेश्वर मिश्र के पास न गाड़ी थी और न ही अपना पक्का घर था। वहीं दूसरी ओर सपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने जिला पदाधिकारियों पर कार्यक्रम की सूचना न देेने का आरोप लगाया। सपा के पूर्व प्रत्याशी सुजात आलम, जिला महासचिव कासिम प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व एक दर्जन से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने जिला पदाधिकारियों पर एक व्यक्ति विशेष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। मौके पर अब्दुल रब, हिमायत अली, अमजद अली, हाजी अख्तर, कौशल यादव, रविंद्र लोधी, नंद किशोर बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।