{"_id":"5a5ce47c4f1c1b66268b48ab","slug":"151603742916-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत
- देर रात डीएवी पुल के निकट हुआ हादसा
- पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएवी फ्लाईओवर के निकट अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के रामा एंक्लेव निवासी शिवम चौधरी पुत्र नीरपाल सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके बहनोई सुनील(40) पुत्र वचन सिंह नगर के देवीपुरा मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार देर शाम को वह साइकिल से एक फर्म पर रुपये जमा करने के लिए गए थे। देर शाम वह साइकिल से डीएवी फ्लाईओवर की तरफ से मामन चुंगी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह ट्रक के पिछले पहियों के नीचे कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही ट्रक चालक को दबोच लिया जाएगा।