{"_id":"5a5b95d14f1c1b8e268b45fa","slug":"151595175219-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली जोरों पर
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली जोरों पर
- बिजली अफसरों की मनमानी अंकुश लगाने में असफल शासन
- फर्जी केसों में फंसाने की धमकी दे हो रही अवैध वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन की टीम चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी बिजली अफसर शिकायतों का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
पावर कॉरपोरेशन की टीम ने जिलेभर में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अभियान के तहत टीम उपभोक्ताओं से जमकर अवैध वसूली कर रही है। विरोध करने पर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के फर्जी केसों में फंसाने की धमकी दी जाती है। जिसके चलते डरे सहमे उपभोक्ता टीम को धनराशि देकर मामले को रफा कर देते हैं। इक्का-दुक्का उपभोक्ता यदि शिकायत भी करते हैं तो टीम उनको फर्जी केस में फंसा देती है, जबकि शिकायत के बाद भी अफसर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। जिससे अवैध वसूली के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं के शोषण के खिलाफ चीफ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। किसी भी हाल में उपभोक्ताओं का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।