फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्रामीणों ने एकल अंडर पास का निर्माण कार्य रूकवाया

ग्रामीणों ने एकल अंडर पास का निर्माण कार्य रूकवाया

Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एकल अंडर पास का निर्माण कार्य रूकवाया
ग्रामीणों ने एकल अंडर पास का निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

डबल अंडर पास के निर्माण की मांग
गुलावठी। ग्रामीणों ने रविवार को मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गेट नंबर 23 व 24 के निकट बन रहे अंडर पास का निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उक्त स्थान पर डबल अंडर पास का निर्माण की घोषणा नहीं हो जाता, तब तक एकल अंडर पास नहीं बनने दिया जाएगा।

भाकियू के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमित बिधूड़ी ने बताया कि गुलावठी के रेलवे स्टेशन के पास गेट नम्बर 23 व 24 के निकट रेलवे विभाग द्वारा अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर एकल अंडर पास का निर्माण हो रहा है, जबकि इस मार्ग से बरमदपुर, समकोला, महाबतपुर गढ़ी, अजीतपुर, बागवाला सहित सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार उक्त मार्ग काफी व्यस्त है तथा इस मार्ग से गुलावठी से नरौरा बाया औरंगाबाद, अनूपशहर तक के लोग इस मार्ग से होकर गुजरते है। उन्होंने कहा कि एकल अंडर पास बनने से उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होगी। इसलिए इस मार्ग पर डबल अंडर पास बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों को लिख चुके हैं। अमित बिधूड़ी के अनुसार अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा भी डीएफसीसीआईएल मेरठ के मुख्य परियोजना प्रबंधक को ग्रामीणों की मांग के संबंध में लिख चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, एकल अंडर पास का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अमित बिधूड़ी, धीरज सिंह, धर्मवीर प्रधान, इरफान खां, देशराज सिंह, भारत सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed