{"_id":"5a5b95c14f1c1b5f268b4619","slug":"151595173618-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल
- नई मंडी चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा, घायल को हायर सेंटर किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में शनिवार देर शाम अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी पवन शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा दवाई कंपनी में एमआर का कार्य करते हैं। शनिवार सुबह वह अनपूशहर क्षेत्र में मार्केटिंग के लिए गए थे। बताया गया कि देर शाम वह बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे। नई मंडी चौकी क्षेत्र में गांव हजरतपुर की पुलिया के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने मामले की कोई तहरीर थाने में नहीं दी थी। चौकी पुलिस भी मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।