फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बजटका अभाव, जिला समय पर नहीं होगा ओडीएफ!

बजटका अभाव, जिला समय पर नहीं होगा ओडीएफ!

Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बजटका अभाव, जिला समय पर नहीं होगा ओडीएफ!
बजट का अभाव, जिला समय पर नहीं होगा ओडीएफ!
विज्ञापन

- मार्च तक बनाए जाने हैं दो लाख शौचालय, अब तक बने हैं सिर्फ 47 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन बजट के अभाव में यह लक्ष्य समय पर पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। शासन से बजट नहीं मिलने के कारण नौ हजार शौचालयों की प्रशासन पर पात्रों की उधारी चल रही है। जिले में दो लाख शौचालय बनाए जाने हैं, जबकि अब तक मात्र 47 हजार शौचालयों का ही निर्माण हुआ है।

शासन ने जिले को ओडीएफ करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय बनवाने का निर्णय लिया है। स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तहत गांवों में शौचालय बनाने की शुरूआत वर्ष 2015-16 में की गई। शासन ने एक शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपये की राशि देने की योजना बनाई। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 4.50 लाख परिवार हैं और इनमें से 205073 परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। शौचालय निर्माण के लिए शासन से शुरूआत में बजट भी मिलता रहा और इससे लगा कि अब सभी घरों में शौचालय होगा। मगर, अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 46920 शौचालयों का ही निर्माण हो पाया है। अब भी 159153 शौचालय बनने शेष हैं। जबकि जिले को मार्च माह तक खुले में शौच से मुक्त करने का समय निर्धारित किया गया है। पिछले काफी दिनों से शौचालय निर्माण को शासन से राशि नहीं मिली। जबकि अफसरों और ग्राम प्रधानों ने पात्रों के शौचालय बनाने का काम जारी रखा। बिना बजट के नौ हजार से अधिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है, जबकि इसके लिए पात्रों को राशि नहीं मिली है। ऐसे में पात्र और ग्राम प्रधान राशि लेने के लिए अफसरों से संपर्क करने के साथ चक्कर लगाने को मजबूर हैं। डीपीआरओ अमरजीत सिंह का कहना है कि राशि नहीं मिलने से यह समस्या बनी है। राशि के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। संभावना है कि जल्द राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed